ठाकुरद्वारा। नगर में विधि परामर्श परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के चेंबर में बिज्जू घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बिज्जू को कब्जे में ले लिया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। अधिवक्ताओं के चेंबर में रविवार की रात से कब्र बिज्जू घूम रहा था। रविवार रात करीब 8:00 बजे वह कपिल शर्मा के चेंबर में घुस गया। उनके साथी गफ्फार अहमद रविवार की रात को 8:00 बजे चेंबर पर किसी काम से पहुंचे तो उनके चेंबर में कब्र बिज्जू घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसकी उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। सोमवार को पूरे दिन बिज्जू अधिवक्ताओं के चेंबर में घूमता रहा दोपहर करीब 3:00 बजे वह कुलदीप त्यागी के चेंबर में घुस गया उनके जूनियर आशु ने शोर मचाया और चेंबर का दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बिज्जू को पकड़कर बोरी में बंद कर लिया। फिर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सौरभ गहलोत, खुर्शीद सैफी, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष सफदर रजा नकवी आदि मौजूद रहे। फोटो 3,4,5 ठाकुरद्वारा नगर में अधिवक्ताओं के चेंबर में बिज्जू घुसने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करती ,अंदर बैठा कब्र बिज्जू और बिज्जू को पकड़ने वाली टीम अधिवक्ताओं के साथ
संवाद