फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला से 35.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ साइबर ठगी हुई। उन्हें साइबर ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर बाजार में रकम लगाने का झांसा देकर 35.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि सात अप्रैल 2025 को संयोजना गिल नाम की युवती ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया। यह ट्रेडिंग ग्रुप था। उसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उनसे धीरे-धीरे साढ़े 35 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करा लिए।
महिला ने बताया कि पहले उन्हें शेयर खरीदने होते थे, बाद में उन्हें बेचना होता था। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। टीम ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें