फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमरोहा जिले के नदीम ने मुरादाबाद निवासी एक युवती से छेड़खानी की। आरोपी युवती को क्षेत्र में दुकान दिखाने के बहाने लाया था। पुलिस ने नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी अमरोहा के डिडोली थाना क्षेत्र के जोया निवासी नदीम से हुई थी। अरोपी ने बताया था कि उसकी बर्तनों की होलसेल की दुकान है। युवती का आरोप है कि नदीम ने उसे अपनी दुकान पर 15 हजार रुपये महीन नौकरी देने की बात कही। 19 दिसम्बर को आरोपी नदीम कार से उसके घर पहुंचा और दुकान दिखाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद-संभल रोड पर ताहरपुर के साप्ताहिक बाजार में ले आया। युवती को आरोप कि नदीम ने कार में ही उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा। युवती ने बताया कि इस बाद वह एक निजी वाहन से अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मैनाठेर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें