ठाकुरद्वारा। बीमारी से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अल्पना (32) ने सोमवार को रात करीब 8:00 बजे तनाव में घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को अल्पना के पति परविंदर से उसके जहर खाने के बारे में जानकारी की तो पुलिस के अनुसार पति ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार चल रही है। जिससे परेशान होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसकी हालत में अब सुधार बताया जाता है।