फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद/मूंढापांडे। हाईवे पर मूंढापांडे जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर राहगीरों ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सूचना पर पहुंचे करीबी रिश्तेदार लक्ष्मीपुर कट्टई के पूर्व प्रधान मोहनलाल सैनी ने बताया कि थाना भगतपुर के गांव उदमावाला निवासी चंद्रपाल सैनी रविवार को अपनी पत्नी मिथलेश देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में असमोली थाना क्षेत्र में जा रहे थे। दोनों अभी जीरो प्वाइंट नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे, तभी बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिथलेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल घायल हो गया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया और ट्रक कब्जे में लेकर थाने भिजवाया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें