फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर महिला और उसके देवरानी को पीटा

Tue, 22 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर एक महिला और उसके देवरानी को आरोपी और उसके परिजनों ने घर में घुसकर पीटा।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव का एक युवक उस पर और उसकी देवरानी पर गलत नजर रखता है। कभी भी घर में घुस आता है और दुष्कर्म का प्रयास करता है। उसके पति ई रिक्शा चलाते हैं। जबकि देवर सऊदी अरब में काम करने गए हैं। महिला के अनुसार 20 जुलाई को सुबह आरोपी उसके घर के अंदर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए उसके पति को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिजन घर के अंदर आ गए। उन्होंने उसे और उसके देवरानी, पति, सास ससुर को भी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है । पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें