फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 5000 रुपये भेज कर ग्रामीण से 85000 की ऑनलाइन ठगी

Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण से उसके मोबाइल पर 5000 रुपये भेज कर साइबर ठग ने 85 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। गांव इनायत नगर निवासी जयप्रकाश सिंह प्राइवेट रूप से पशुओं का इलाज करने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि चार जनवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह कमालपुरी से शर्मा जी बोल रहा है वह उसके मोबाइल पर 5000 रुपये फोन पे पर भेज रहा है। अगले दिन सुबह वापस ले लेगा। जयप्रकाश सिंह के अनुसार 10 मिनट बाद फिर आरोपी ने फोन किया और कहा कि उसे पैसों की जरूरत है उसे डाले गए 5000 रुपये वापस भेज दो। इस पर जयप्रकाश सिंह ने उसे भेजे गए 5000 रुपये उसके बताए गये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। जयप्रकाश सिंह का कहना है कि इसके कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाते से पैसे निकालने शुरू हो गए। 85000 रुपये उसके खाते से निकालकर उसका खाता निल कर दिया गया। उसने इसके शिकायत साइबर क्राइम नंबर 1930 पर भी की है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें