फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Wed, 22 Mar 2023 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी के रामपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप किशोर पर लगा है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में मिली बच्ची को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में पड़ोस में रहने वाला किशोर बच्ची के घर पर जाता था। वह बच्ची के साथ खेलाता रहता था। मंगलवार की शाम वह बच्ची को दरवाजे से उठा ले गया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवारों ने जब बच्ची की तलाश शुरू कर दी। 

लगभग चार घंटे के बाद बच्ची गंभीर अवस्था में मिली। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया है। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें