फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक चालक से टायर मरम्मत के 300 रुपये मांगे तो चाकू से किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। गांव डींगरपुर में बृहस्पतिवार की रात ट्रक चालक से टायर मरम्मत के 300 रुपये मांगने पर उसने पंक्चर बनाने वाले के बहनोई को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मारपीट में ट्रक चालक भी घायल हो गया है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मुशर्रफ गांव डींगरपुर स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर अपने बहनोई इश्तेखार आलम के साथ काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम एक चालक ट्रक का पहिया मरम्मत कराने के लिए आया। मुशर्रफ ने टायर खोलकर उसकी रिपेयरिंग की। उसने टायर मरम्मत के एवज में ट्रक चालक से 300 रुपये मजदूरी की मांग की। इसी बात को लेकर ट्रक चालक विवाद करने लगा। उसने मुशर्रफ के साथ गाली-गलौज की। विवाद गहराने पर मुशर्रफ ने मदद के लिए अपने बहनोई इश्तेखार आलम को आवाज लगाई। बहनोई ने आने के बाद ट्रक चालक की हरकत का विरोध किया और पूरे पैसे की मांग की। इस दौरान चालक अपने ट्रक से एक चाकू निकालकर आया। उसने इश्तेखार पर चाकू से कई वार कर दिया। ताबड़तोड़ वार से घायल इश्तेखार जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग इलाज कराने के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चालक करीम रामपुर जिले के डुंडई गांव का रहने वाला है। मारपीट में वह भी घायल हुआ है। उसका डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने मौके का मुआयना किया। इस बारे में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने बताया कि मैकेनिक के मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें