फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस पर हमला करने वालों री गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित लगातार दबिश दे रही है। इस ऑपरेशन के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन


ग्राम अकोंदा का मझरा नरसिंहपुर गांव में कालर की सूचना पर सोमवार की देर रात्रि पीआरवी पुलिस गांव पहुंची थी। मारपीट के आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। जब पुलिस कर्मी उनका वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ मारपीट की वर्दी फाड़ दी और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी थी।
पुलिस ने हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव निवासी परविंदर, अरविंद, रंजीत, मुकेश, वीर सिंह, ओमवती, राजवती, शिवम और अन्य साथ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें