फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगलिया में हार्ट अटैक से शिक्षक की जान गई

Sat, 13 Dec 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगलिया जट गांव में बृहस्पतिवार रात अचानक हार्ट अटैक से निजी शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगलिया जट गांव निवासी मोहम्मद सादिल का बेटा उवैश अली (27) दो वर्ष से रामपुर के एक डिग्री कॉलेज में निजी शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। परिजनों के अनुसार आधी रात के बाद उवैश अली के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गए । परिजन तत्काल उपचार के लिए बिलारी में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर आए। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवा शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत की खबर पर नगलिया जट गांव में शोक छा गया। उवैश अली ने उर्दू विषय में पीएचडी के अलावा बीटीसी और नेट की परीक्षा भी पास कर ली थी।
विज्ञापन

उवैश अभी अविवाहित थे। उनके परिवार में पिता मोहम्मद सादिल,माता नसीम जहां, दो बड़े भाई शहंशाह आलम और जाने आलम, छोटा भाई रिजवान अली तथा एक छोटी बहन नेहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें