फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिक्षिकाओं के नाम हाथ पर लिखकर छत से कूदी थी छात्रा, काॅलेज प्रबंधक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ स्थित एक काॅलेज में दुर्व्यवहार और मारपीट की वजह से छात्रा के छत से कूदने के मामले में पुलिस ने काॅलेज प्रबंधक और तीन शिक्षिकाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा ने जान देने की कोशिश का कदम उठाने से पहले तीनों शिक्षिकाओं के नाम भी अपने हाथ पर लिखे थे।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत गांव की छात्रा कांठ के पब्लिक इंटर कॉलेज में नौवीं में पढ़ती है। थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार कॉलेज में छात्रा को शिक्षिका सोनिया, अरुणिमा, शिखा का पढ़ाया हुआ समझ नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार से की गई थी।
एफआईआर में कहा गया है कि शिकायत के बाद से शिक्षिकाएं छात्रा को किसी न किसी बात पर परेशान करने लगीं। दोबारा शिकायत की तो प्रबंधक ने इसका संज्ञान नहीं लिया। आरोप है कि 19 सितंबर को कॉलेज में ही छात्रा से अन्य बच्चों के सामने अभद्रता करते हुए उसे मंदबुद्धि कहा गया और मारपीट की गई। इस कारण डिप्रेशन में छात्रा ने 19 सितंबर की रात आठ बजे अपने घर की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

नीचे गिरने की वजह से वह घायल हो गई थी। इस मामले में काॅलेज प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि इस बारे में उनसे जब पूछा जाएगा, तब वह अपना पक्ष रखेंगे।


मुरादाबाद में भर्ती कराई गई छात्राघायल छात्रा को स्योहारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद हरकत में आई कांठ पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लिया। एएसपी अभिनव द्विवेदी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर छात्रा व उसके परिजनों से बात कर बयान दर्ज किए थे। परिजनों ने रविवार को छात्रा को मुरादाबाद के कोठीवाल अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता के अनुसार यहां चिकित्सकों ने उसकी बेटी का सीटी स्कैन करने के बाद इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कर लिया है। उन्होंने बताया कि बेटी की हालत में अब चिकित्सक कुछ सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें