फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हाईवे पर छात्रा बाइक से टकराई, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला, उछलकर सड़क पर गिरने से जान गई

Mon, 10 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर टीएमयू के सामने सड़क पार करते समय जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा भावना को स्कार्पियो ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्रा भावना की माैके के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर टीएमयू के सामने रविवार की दोपहर सड़क पार करते समय जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा भावना (20) को स्कार्पियो ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस स्कार्पियो चालक की तलाश कर रही है। रामपुर जिले के पीपली नायक टांडा की रहने वाली भावना (20) टीएमयू में जीएनएम की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह पाकबड़ा में किराये का कमरा लेकर अपनी सहपाठी ऋचा के साथ रहती थी।

रविवार की दोपहर ढाई बजे छात्रा कमरे से टीएमयू के लिए निकली। वह ऑटो से टीएमयू के सामने उतरी और हाईवे पार करने लगी। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही बाइक से टकराने के बाद वह स्कार्पियो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


स्कार्पियों ने छात्रा को टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे बागड़पुर निवासी मनोज प्रजापति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के सिर के ऊपर से स्कार्पियो गुजरने से उसका चेहरा पहचानने के काबिल नहीं था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर भीड़ को हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कार्पियो के चालक की तलाश की जाएगी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर दूसरा हादसा
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे लगातार हादसों के कारण दुर्घटना बहुल क्षेत्र बनता जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर इस मार्ग पर यह दूसरी घटना है। इसके पहले कार की टक्कर से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन की मौत हो चुकी है।

लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि टीएमयू हॉस्पिटल के सामने पैदल पार पथ या स्पीड ब्रेकर नहीं है। इस कारण आए दिन छात्राओं और राहगीरों को सड़क पार करते समय जोखिम उठाना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें