फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ यात्रियों के लिए कांठ रोड पर बनेगा शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम एक शेड बनाएगा। इसमें एक साथ करीब 200 श्रद्धालु आराम कर सकेंगे। इस शेड में यात्रियों के लिए तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। कांवड़ यात्रा इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार शेड निर्माण के लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। जैसे ही जगह तय होगी, निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यात्रा के दौरान यह शेड कांवड़ियों को धूप, बारिश और थकान से राहत देगा। उनके बैठने, जलपान और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी यहां की जाएगी।
वहीं, कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद भी इस शेड का इस्तेमाल हो सकेगा। निगम की योजना के अनुसार कांवड़ यात्रा के बाद इस शेड को सब्जी, फल और रेहड़ी-पटरी वालों को अस्थायी बाजार के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक तरफ जहां इन छोटे व्यापारियों को व्यवसाय करने के लिए उचित स्थान मिलेगा, वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या भी कम हो सकेगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि योजना तैयार कर ली गई है। उपयुक्त जगह मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें