फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएनबी में ग्राहक गोष्ठी में व्यापारियों ने रखे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शाहबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में शनिवार दोपहर आयोजित ग्राहक गोष्ठी में व्यापारियों ने बैंक का कारोबार बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

गोष्ठी की शुरुआत में उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन के साथ सुधीर अग्रवाल, दुष्यंत चौहान, नितिन डुडेजा, राकेश सिंघल आदि व्यापारियों ने पीएनबी की नई शाखा प्रबंधक दिव्या अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
शाखा प्रबंधक ने ग्राहक गोष्ठी में बैंक की अनेक जमा और ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से बैंक शाखा का व्यवसाय बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पीएनबी के अधिकारी अजीत कुमार ने कार लोन और होमलोन संबंधी योजनाएं बताईं। वहीं आजाद सिंह, मनोज कुमार, संगीता भगत, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अभिनव सिंह आदि ने भी विचार रखे। गोष्ठी में नगर के व्यापारियों की ओर से रखे गए सुझाव पर भी शाखा प्रबंधक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें