फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अभद्र टिप्पणी करने में अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता ने चंदौसी निवासी अधिवक्ता पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार निवासी अधिवक्ता विजेंद्र सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 19 अप्रैल 2024 को वह अपने साथी शरद वर्मा, सुरेश पाल, अरविंद मोहन के साथ रात में टहल रहे थे। इसी बीच उसके फोन पर बदायूं के शिवपुरी निवासी नीरेश अरुण की कॉल आई। नीरेश अरुण चंदौसी में रहते हैं और वहीं कचहरी में प्रैक्टिस करते है।
विजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने फोन पर राम-राम कहा तो नीरेश अरुण भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं केवल बाबा साहब को मानता हूं। इसलिए मैं जय भीम कहता हूं। विजेंद्र सिंह ने कहा कि उनके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग है। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें