फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव फत्तेहपुर निवासी सतवीर ने कोर्ट में दिए पत्र में आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2025 को गांव के ही समरपाल, सूरजपाल, ओमपाल, सुरेंद्र, रीता, राजू और पुष्पा ने उसके घर में घुसकर उसके व परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। मारपीट में उसके साथ छोटा भाई, भतीजा गोविंदा व उसकी पत्नी समेत कई लोगों को चोटें आई थीं। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी कराया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोर्ट ने छजलैट पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने सातों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें