फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीटने के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नरसरा गांव निवासी प्रेमपाल सिंह की ओर से रविवार शाम स्थानीय थाने में बांदू सिंह,श्रीनिवास सिंह, दयाराम सिंह और रूप सिंह के अलावा उनके परिवार की तीन महिलाओं प्रवेश, सुधा और पूजा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने रंजिशन पहले तो उसकी बीस साल पुरानी बनी हुई दीवार तोड़ डाली। बाद में जब उसने विरोध किया तब मारपीट शुरू कर दी। प्रेम पाल सिंह के अनुसार जब उसने गिरी हुई दीवार को दोबारा बनाने का प्रयाय किया तब आरोपियों ने इकटठे होकर दोबारा उसके साथ मारपीट की और गिरी हुई दीवार दोबारा बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें