ठाकुरद्वारा। पिकअप पलटने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बंदे वाली मंडया निवासी रोहतास सिंह ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका बेटा ट्विंकल 24 फरवरी को गांव सुल्तानपुर दोस्त में शादी समारोह में काम करने के लिए गया था। 25 फरवरी को वह पिकअप से वापस लौट रहा था, तभी चालक की लापरवाही से मदारपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप में सवार ट्विंकल की मौत मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी अजय कुमार गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।