फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर रिश्तेदार ने ठग लिए तीन लाख

Sun, 01 Mar 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण से उसके रिश्तेदार ने तीन साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

शरीफ नगर निवासी नईम अहमद ने शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि 17 जनवरी 2013 को गांव रतूपुरा निवासी उसका एक रिश्तेदार उसके पास आया। उसने कहा कि वह एक चिट फंड कंपनी में काम करता है उसकी चार बेटियां है जिनकी शादी करनी है इसलिए वह अपनी बेटियों के नाम से एफडी बनवा ले।
टीन साल में धन दुगना हो जाएगा। उसने उसे पर विश्वास किया और उसे तीन लाख रुपए नकद दे दिए। नईम अहमद के अनुसार आरोपी ने उसे उसकी एक पुत्री नूर अफसा के नाम से 50 हजार रुपये की एफडी बना कर दी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने न तो उसके पैसे वापस दिए और न ही कोई अन्य एफडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोपी अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल कर रहा है। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। नईम अहमद का कहना है कि उसने सात फरवरी 2025 को इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने उसे जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें