अगवानपुर। प्रॉपर्टी डीलर ने संभल जिले के वेटनरी डॉक्टर के परिवार से जुड़े किसानों को फर्जी चेक देकर 26 लाख रुपये कीमत की जमीन का धोखे से बैनामा करा लिया। बैंक में चेक बाउंस होने पर किसानों को फर्जीवाड़ा की जानकारी मिली। इस मामले में किसानों ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।संभल जिले के थाना एचौड़ा के गांव नगलिया कामगार में रहने वाले प्रेमचंद्र वेटनरी डॉक्टर हैं। रविवार को प्रेमचंद्र अपने परिवार से जुड़े किसानों के साथ अगवानपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि असमौली थाना क्षेत्र में उनके परिवार की एक बीघा से अधिक जमीन है। इस जमीन के आठ हिस्सेदार हैं। उनके खेत के बराबर में अगवानपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग चल रहीं है। इस दौरान पड़ोस के गांव निवासी एजेंट ने उनसे संपर्क किया। एजेंट ने उनको प्रॉपर्टी डीलर से मिलाया। इस बीच जमीन का सौदा 26 लाख 40 हजार रुपये में तय हुआ। 17 मई 2025 को बैनामे के दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने किसानों को सिर्फ 6.75 लाख रुपये नगद दिए। वहीं करीब 20 लाख रुपये का प्रापर्टी डीलर ने चेक थमा दिया । किसानों ने चेक लेने से इन्कार किया तो प्रॉपर्टी डीलर ने बातचीत कर उनको विश्वास में ले लिया । किसानों ने प्रॉपर्टी डीलर के विश्वास में आकर जमीन का बैनामा कर दिया। किसान चेक भुनाने के लिए बैंक पहुंचे। बैंककर्मी ने जांच कर बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के खाते में पैसे ही नहीं हैं। बैंक में चेक बाउंस हो गए। इस मामले में किसानों ने प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया। पहले प्रापर्टी डीलर ने पैसे देने का आश्वासन दिया लेकिन अब उसने किसानों का फोन उठाना ही बंद कर दिया है। किसानों ने किसी तरह उससे संपर्क किया तो प्रापर्टी डीलर ने फिर 12 लाख रुपये का चेक दिया है। बैंक से संपर्क करने पर 12 लाख के चेक भी बाउंस हो गए। प्रॉपर्टी डीलर ने किसानों के मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।