फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टेलीकॉम कंपनी के सीनियर मैनेजर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निजी टेलीकॉम कंपनी के सीनियर मैनेजर के खिलाफ महिला कर्मचारियों से छेड़खानी और अभद्रता करने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सीनियर मैनेजर के सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह डेढ़ साल से थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित निजी टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय में कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि कार्यालय में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात अनूप मित्तल उस पर बुरी नजर रखता है। कार्यालय की अन्य महिला कर्मचारी भी सीनियर मैनेजर की हरकतों से परेशान हैं।
पीड़िता ने बताया कि मैनेजर द्वारा स्टाफ को हर माह की पहली और आखिरी तारीख पार्टी दी जाती है। एक मई की रात आठ बजे स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी थी, जहां पीड़िता, उसके मैनेजर अन्य साथी कर्मचारी और सीनियर मैनेजर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी सीनियर मैनेजर ने छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गया। 16 मई को आरोपी सीनियर मैनेजर ने उसे और उसकी एक सहकर्मी को अपने केबिन में बुलाया और दोनों महिला कर्मचारियों से छेड़खानी की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर यहां नौकरी करनी है तो सब कुछ सहन करना होगा।
विज्ञापन

गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि आरोपी अनूप मित्तल और उसके साथियों के खिलाफ छेड़खानी, अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए हैं। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनूप मित्तल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें