फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: प्रेमनगर में बिजली के तारों में लगी भीषण आग, घरों से निकलकर बाहर आ गए लोग, आधे घंटे तक दहशत

Sat, 24 Oct 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के लाइनपार स्थित प्रेम नगर में बिजली के तारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। तार पिघलकर गिरने लगे और गली में खड़ी 10 से अधिक गाड़ियों पर खतरा मंडराने लगा। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन यंत्र और पानी की मदद से आग बुझाई।  
विज्ञापन
तारों में लगी आग - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के लाइनपार के प्रेम नगर में बृहस्पतिवार रात बिजली के तारों में अचानक भीषण आग लग गई। बिजली के खंभे पर तारों के गुच्छे में लगी यह आग विकराल रूप ले सकती थी लेकिन लोगों की समझदारी से हादसा बच गया। रात 9:15 बजे जब यह घटना हुई तो गली नंबर-4 में 10 से अधिक गाडि़यां खड़ी थीं।

विज्ञापन


आग के कारण बिजली के तार पिघलकर व टूटकर गिरने लगे। स्थानीय निवासी संजीव वर्मा ने अपने घर से अग्निशमन यंत्र निकाला और किसी तरह आग पर काबू पाया।  लोगों ने तत्काल अपनी गाड़ियां गली से बाहर निकालनी शुरू कर दीं। लगातार अग्निशमन यंत्र के प्रयोग के बावजूद आधे घंटे तक तेज लपटें उठती रहीं।

घटना के कारण मोहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने अपने घरों के विद्युत उपकरण बंद कर दिए और खंभे के आसपास वाले घरों से बच्चों को लेकर बाहर निकल आए। इस बीच लोगों की सूचना पर मंडी समिति बिजलीघर से सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन


बिजली कटने के बाद लोगों ने पाइप लगाकर तारों पर पानी की बौछार की। तब जाकर आग शांत हुई। 9:50 बजे विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और फाल्ट पर काम करना शुरू किया। इस घटना के कारण देर रात तक लोगों की घरों की सप्लाई गायब रही।

अमर उजाला शहर के विभिन्न स्थानों पर खंभों पर तारों के मकड़जाल, नीचे झूलते हुए बिजली के तार और जर्जर खंभों का मुद्दा लगातार उठा रहा है। अफसरों को चेताने के बाद भी शहर के इलाकों में बिजली के लटके तारों को दुरुस्त करने में तेजी नहीं दिख रही है।

यहां रहने वाले उमेश कुमार, पूर्व पार्षद संजू गुप्ता, यशिका गुप्ता, मीनू आदि का कहना है कि यदि अग्निशमन यंत्र और पानी से आग न बुझाई जाती तो घरों तक पहुंच सकती थी। इस घटना के कारण 45 घरों के लोग करीब आधे घंटे तक दहशत में रहे।

अधिशासी अभियंता विकासदीप का कहना है कि घटना के बाद लाइन बंद करा दी गई थी। मौके पर टीम को भेज दिया गया है, सप्लाई सुचारू कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से होने से अचानक आग लग गई। घटना से गली में अफरा-तफरा मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। - उमेश

गली में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना से लोग घबरा गए। बिजली के तारों की स्थिति पर ध्यान देने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की जरूरत है।- संजीव वर्मा,

प्रेम नगर गली नंबर चार में तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत बिजलीघर में कॉल कर बिजली की लाइन बंद कराई, ताकि आग से कोई बड़ा हादसा न हो। - संजू गुप्ता पूर्व पार्षद

मेरी गली में इलेक्ट्राॅनिक की दुकान है। तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना से दुकानदारों और लोगों में चिंता बढ़ गई। बिजली के तारों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। मीनू
 
आग लगने पर लोग घबरा गए। गली में बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जाने चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।- यशिका गुप्ता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें