फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विठुवाठेर में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, वन विभाग में लगाया पिंजरा

Wed, 07 Jan 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव विठुवाठेर में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को फिर तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। दो दिन पहले भी तेंदुआ दिखाई दिया था। जबकि एक सप्ताह पूर्व इस गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित है गांव मलकपुर सेमली में तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे में कैद किया था। लगातार तेंदुआ दिखने से विठुवाठेर के ग्रामीण दहशत में हैं। उनकी सूचना पर वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों से तेंदुए के बारे में जानकारी ली। तेंदुए की लोकेशन वाले स्थान पर वन विभाग ने वहां पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। जिसमें एक बकरी भी बांधी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें