फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत से दोनों शावकों को उठाकर ले गया तेंदुआ

Sat, 28 Nov 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्र मौहड़ी हजरतपुर के जंगल में गन्ने के खेत में मिले दोनों शावकों को मादा तेंदुआ बृहस्पतिवार की रात किसी समय उठाकर अपने साथ ले गई। यहां वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

मौहड़ी हजरतपुर में 25 नवंबर की सुबह गन्ने के खेत में तेंदुए को दो शावक मिले थे। जिस पर वन विभाग ने टीम ने दोनों शावकों को देखते हुए इन्हें तेंदुए के ही होने की पुष्टि करते हुए इन्हें यहीं रखवा दिया था। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को पूरा दिन मादा तेंदुआ दोनों शावकों को यहां से उठाकर नहीं ले गई थी। जिस पर दोनों शावकों की विभाग के द्वारा निगरानी की जा रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार की रात में किसी समय मादा तेंदुआ दोनों शावकों को उठाकर ले गई। शुक्रवार को विभाग ने यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मौहड़ी हजरतपुर के साथ ही गांव डेहरा में भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। यहां 22 नवंबर को तेंदुए ने नील गाय पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। उन्होंने बताया कि गांव भरतपुर के आसपास भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं मिलने पर यहां भी पिंजरा लगाने की तैयारी है, शनिवार को टीम भेजकर यहां भी पिंजरा लगवाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें