फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी से विवाद के चलते पति ने मंदिर परिसर में फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद निवासी प्रथमा ग्रामीण बैंक के कर्मी ने मंगलवार शाम को पत्नी से विवाद के चलते ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर स्थित एक मंदिर परिसर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस के पोस्टमार्टम हाउस के निकट निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से मंगलवार को शाम करीब 5 बजे काशीपुर से लौट रहा था। हाईवे पर स्थित रघुनाथपुर उर्फ चमरपुरा बस स्टैंड पर रुका। वहां एक दुकान से उसने रस्सी खरीदी, इसके बाद उसने बस स्टैंड स्थित मंदिर गया। उसने आत्महत्या करने की सूचना 112 डायल पुलिस को दी। इसके बाद मंदिर परिसर में टिनशेड के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर लटकने का प्रयास किया। लेकिन फंदे की गांठ ठीक से नहीं बंधने से उसके सिर में एंगल लग गया और वह घायल होकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे उठाया। तभी 112 डायल पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस कोतवाली ले आई।

धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2015 में काशीपुर निवासी एक महिला के साथ हुआ था। उसकी पत्नी ने उनके खिलाफ काशीपुर में मुकदमा कर रखा है। जिसकी तारीख पर वह मंगलवार को वहां गया था। वहां तारीख पर उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई। इससे वह तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या का निर्णय ले लिया। उसने बताया कि वह प्रथमा ग्रामीण बैंक की टाउन हॉल शाखा मुरादाबाद में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी गर्भवती हालत में ही उसे छोड़कर चली गई थी और अपने मायके काशीपुर में रह रही है। उसका एक बेटा भी है जिसे वह आज तक नहीं देख सका है। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि परिजनों को धर्मेंद्र सिंह के बारे में सूचना दी गई थी। धर्मेंद्र सिंह की मां परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसके साथ उसे भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें