मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे। साथ ही 18 नवंबर को मुरादाबाद मे होने वाले वकीलों के महासम्मेलन पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में 22 जिलों के वकील जुटेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन हैं। कई माह से इस आंदोलन की रणनीति बनाने तथा अधिवक्ताओं तथा आम जनता को जागरूक करने के लिए अलग-अलग जनपदों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 18 नवंबर को मुरादाबाद में भी महासम्मेलन है, जिसमें 22 जनपदों के अधिवक्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार सक्सेना, अनिल गुप्ता, पारुल अग्रवाल, खलील अहमद, सीता सैनी, देशराज शर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, हरिशंकर आर्य, अलका शर्मा, कबीर खालिद, कमल कौशल सिंह, मोहम्मद नासिर हुसैन, रमा पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना तथा संचालन महासचिव अभय कुमार सिंह ने किया। संवाद