फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सराफ ने तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। कस्बे में एक महिला के साथ सराफ ने दुकान में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर शांत कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अगवानपुर तातारपुर निवासी शान की घास मंडी में सराफा की दुकान है। सराफ शान ने करीब डेढ़ माह पहले किसी से महिला का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने महिला से बातचीत शुरू कर दी थी। आरोपी ने महिला से फोन पर अश्लील बातें भी की। 28 फरवरी को महिला नगर के बाजार में सामान खरीदने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसको देख लिया और फोन कर दुकान पर बुला लिया। जहां तमंचा के बल पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला और उसके पति की हत्या करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें