फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धर्म बदलकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धर्म बदलकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पति और सास ससुर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बिलारी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी युवती रेशमा ने पुलिस को बताया कि 2014 में इंटरमीडिएट करने के बाद वह फर्म में नौकरी करने लगी थी। बिलारी के अभनपुर कुंदरकी निवासी ऑटो चालक राजकुमार चौधरी के ऑटो से फर्म आती जाती थी। इस दौरान राज कुमार से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। कई साल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही।
युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कहा कि वह पहले अपना धर्म बदल ले। इसके बाद ही शादी करेगा। युवती ने बताया कि उसने राज कुमार के दबाव में आकर अपना धर्म बदल लिया और रेशमा से प्रियंका बन गई थी। दो साल पहले उसने हिंदू रीति रिवाज से राज कुमार के साथ शादी कर ली। इसके बाद वह ससुराल में रहने लगी थी। आरोप है कि शादी करने के बाद आरोपी ने उस पर बंदिशें शुरू कर दीं। पीड़ित का कहना है कि उसने मुरादाबाद में रहने की जिद की तो आरोपी ने उसे बेल्टों से पीटा। राजकुमार के पिता मित्रपाल सिंह और मां गुड्डो देवी ने भी उसे ताने दिए। दोनों ने कहा कि उनका बेटा किसी दूसरी लड़की से शादी करता तो बहुत सारा दान दहेज मिलता। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। वह दो माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

पति ने उसके पेट पर लात मारी। 25 अप्रैल 2023 को पति और सास ससुर ने फिर से दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। राज कुमार ने उसके कान पर थप्पड़ मारे। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। वह अस्पताल में इलाज करा रही है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और सास ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504,506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें