क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव के ही युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी पांच साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि अश्लील और फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से संबंध भी बनाए। वहीं, आरोपी ने युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
छजलैट क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि करीब पांच साल पहले गांव की ही दानिश ने उसे प्रेमजाल में फंसाया लिया। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और कुछ वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। युवती के अनुसार पिता ने उसका रिश्ता तय किया था, जिसे आरोपी ने तुड़वा दिया। वहीं, दोबारा उसका रिश्ता तय हुआ तो आरोपी दानिश, आसिफ और एक अन्य ने छह जुलाई को जिस लड़के से शादी तय हुई है उसे बहाने से बुलाया और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी फोटो और वीडियो भी उसे दिखाई। छजलैट पुलिस ने युवती की शिकायत पर दानिश, आसिफ सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।