फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करंट से जान गंवाने वाले मासूम को देखने जा रही बच्ची की हादसे में माैत

Mon, 14 Jul 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित गांव भीकनपुर कुलवाड़ा में ई-रिक्शा चार्ज होते हुए लगे करंट से आरब (4) की माैत हो गई। आरब को देखने जा रही गांव की ही छात्रा नाबिया (7) को ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी माैत हो गई। रविवार सुबह सात बजे कुलवाड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री इसरार के मकान के सामने ई रिक्शा चार्ज हो रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक इसरार का बेटा आरब ई रिक्शा में जाकर बैठ गया। इसी बीच आरब ने चार्जर पर हाथ रख दिया तो करंट लगने से कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे के करीब डेढ़ घंटे के बाद गांव भीकनपुर निवासी चालक इंतजार की बेटी नाबिया मुरादाबाद आगरा हाईवे को क्रॉस कर बुआ के साथ आरब को देखने जा रही थी तभी कुंदरकी की दिशा से रहे ऑटो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे नाबिया की भी मौत हो गई। लोगों ने ऑटो समेत चालक को घेराबंदी कर दबोच लिया। हालांकि, परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात गई तो परिजनों ने मना कर दिया। इसको लेकर परिजनों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस शव के पंचनामे की कार्रवाई कर लौट गई। गमगीन माहौल में रविवार शाम दोनों बच्चों के शवों को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में मात्र डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बच्चों की मौत होने से पीड़ित परिवाराें में मातम छाया रहा। आरब की मां शाहीन का रो रोकर बुरा है जिनको परिवार को महिलाएं ढांढस बंधा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें