मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने रविवार की रात एक मकान की तीसरी मंजिल पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1.16 लाख रुपये और मोबाइल बरामद किए हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान चाऊ की बस्ती निवासी आकाश त्यागी, प्रकाश नगर निवासी कमल गुप्ता, सिविल लाइंस के रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रविंद्र सिंह व हिमांशु और मझोला के लाइन पार रामेश्वर काॅलोनी निवासी रंजीत के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान किया गया है।