फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरात लेकर लौटे दूल्हे के घर में चली गोली दोस्त को लगी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे बरात लेकर लौटे दूल्हे के घर में अचानक गोली चल गई। गोली दूल्हे के दोस्त अरबाज के पैर में लगी। जिसमें वह घायल हो गया। साथी उसे लेकर चकबेगमपुर गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने अरबाज के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक,भोजपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी गांव निवासी इकरार की बुधवार को शादी थी। इकरार के दोस्त मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी मो.अरबाज (22) अपने अन्य दोस्त मो. समीर, बिलाल, मोनिस के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि बरात बुधवार की दोपहर ठाकुरद्वारा के नई बस्ती में गई थी। रात करीब दस बजे बरात ठाकुरद्वारा से विदा होकर वापस रुस्तमपुर तिगरी आई थी। बुधवार की रात मो. अरबाज और उसके साथी भी इकरार के घर ही रुक गए थे। इकरार के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चारों दोस्त पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई। गोली मो. अरबाज के दाहिने पैर में घुटने के ऊपर लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। मो.अरबाज को उसके साथी चक बेगमपुर स्थित फोटोन अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दिया। अरबाज के पिता ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके बेटे का सही इलाज नहीं किया। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरती। जिस कारण बृहस्पतिवार की दोपहर अरबाज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उधर पुलिस अरबाज के दो दोस्तों से पूछताछ कर घटना की तह तक जाने में जुटी है।
-
अब तक कि जांच में सामने आया है कि बुधवार की रात चारों युवक एक कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई। गोली युवक के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसके साथी ही उसे अस्पताल ले गए थे जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें