फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गलशहीद में दोस्त ने युवक पर किया चाकू हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने के पास मंगलवार रात करीब 11:00 बजे एक युवक को उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गलशहीद थाने के पास रहे वाले शाजेब ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात कर 11:00 बजे वह अपने घर के पास ही खड़े होकर कुछ युवकों से बात कर रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त वहां आ गया। उसने मोबाइल पर बातचीत को लेकर शाजेब से विवाद शुरू कर दिया। शाबेज ने इसका विरोध किया तो आरोपी दोस्त ने उसपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी हमलावर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें