मुरादाबाद। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने पाकबड़ा थाने में केस दर्ज कराया है।
पाकबड़ा के मोहल्ला बुधबाजार निवासी मोहम्मद कामिल ने पुलिस को बताया कि उनका प्रापर्टी डीलिंग का काम है। उन्होंने मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार निवासी डालचंद्र की जमीन का सौदा 29 लाख रुपये में तय किया था। एडवांस के तौर पर दस लाख रुपये भी दे दिए थे। बाकी रकम का भुगतान जमीन की रजिस्ट्री के बाद तय हुआ था। रकम का इंतजाम होने के बाद कामिल ने रजिस्ट्री कराने को कहा तो डालचंद्र टाल मटोल करने लगा। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन डालचंद्र ने न तो रजिस्ट्री कराई और न ही एडवांस में ली रकम वापस की। पाकबड़ा थाना पभारी ने बताया कि आरोपी डालचंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।