फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवालिक योजना में 13.45 करोड़ से बनेगी चार लेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद की शिवालिक योजना में सड़क नेटवर्क को आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने यहां 36 मीटर चौड़े महायोजना मार्ग पर चार लेन सड़क और जलनिकासी के लिए पुलिया बनाने का टेंडर जारी किया है। नोड-9 से नोड-11 तक होने वाले इस काम पर 13.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 17 दिसंबर तक कंपनियां ऑनलाइन निविदा जमा कर सकेंगी।
विज्ञापन




एमडीए की ओर से जारी निविदा के मुताबिक, सड़क को डिवाइडेड कैरिजवे के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें चार लेन के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। सड़क के साथ क्रॉस ड्रेनेज की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए जरूरत के अनुसार पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, ताकि सड़क के आसपास बारिश के पानी की निकासी बाधित न हो। यह काम शिवालिक योजना के 36 मीटर चौड़े महायोजना मार्ग के निर्धारित हिस्से में होगा। निविदा में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 547 दिन का समय निर्धारित किया गया है। यानी काम शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि अभी यह निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। एजेंसी का चयन होने और कार्यादेश जारी होने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें