फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सवारी के इंतजार में मां-बाप संग खड़े 5 साल के मासूम की कार से कुचलने पर मौत, परिजनों का हंगामा

Thu, 25 May 2023 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सवारी के इंतजार में माता-पिता के साथ हाईवे किनारे खड़े पांच साल के बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली में सवारी के इंतजार में माता-पिता के साथ खड़े पांच साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर कार को छोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पाकबड़ा और डिडौली पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चक पायती में सरफराज का परिवार रहता है। पेशे से किसान सरफराज के परिवार में पत्नी नूरवी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। पांच वर्षीय बेटे अमन की तबीयत खराब थी। लिहाजा सरफराज और उनकी पत्नी नूरवी अमान के सात अमान को लेकर दवाई लेने मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। अभी तीनों जिवाई पुलिस चौकी के सामने सवारी का इंतजार कर रहे थे। 

तभी दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने अमान को टक्कर मार दी। हादसे में कि में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में अमान को पाकबड़ा के टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही सरफराज और नूरवी सुधबुध खो बैठे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि चौकी पुलिस ने आरोपी चालक और कार को मौके पर पकड़ लिया था। लेकिन मोटी रकम वसूल पर छोड़ दिया। इसलिए जब तक आरोपी कार चालक के गिरफ्तार नहीं होता  तब तक शव को नहीं लेकर जाएंगे।  परिजनों के हंगामे की सूचना मिलते ही डिडौली व पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझा कर शांत किया। 
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जो आरोप  लगाए हैं। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।  किसी भी कैमरे में पुलिसकर्मी कार को भगाते हुए नहीं देख रहे हैं। बच्चा अपने पिता का हाथ छुड़ाकर भागते हुए कार से टकराता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें