फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के जीजा से संबंध: खाने में पति को दे दिया जहर, सुहाग मिटाने के लिए पहले भी कर चुकी ऐसा; तब कुत्ता मरा था

Wed, 24 May 2023 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

चार दिन पहले पत्नी ने उसे खाने के लिए रोटी दी। शक होने पर उसने रोटी कुत्ते के लिए फेंक दी। कुत्ता रोटी खाने के बाद मर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती पति ने अपनी पत्नी पर खाने में जहर मिलाकर भोजन देने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी पत्नी का अपने जीजा के साथ संबंध है। उसने छह दिन पहले जीजा के साथ उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसी कारण पत्नी उसे जान से मारना चाहती है। इस मामले में उसने कोतवाली थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कंजरी सराय अशोक नगर निवासी पल्लेदार का कहना है कि वह काम करके मंगलवार को घर आया तो पत्नी उसे खाने के लिए दाल रोटी दी। खाना खाते ही उसे बेचैनी होने लगी। मुंह से झाग निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर पड़ोस के लोग मौके पर आए। 

पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पल्लेदार का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ संबंध है। छह दिन पहले उसने रंगेहाथ दोनों को पकड़ा था। उसकी मां ने बहू की करतूत देखी थी। 

इस घटना के बाद पत्नी के जीजा ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से नाराज होकर उसने पत्नी को डांटा था। पत्नी ने उसको धमकाया कि ज्यादा बोलोगे तो तुमको जहर दे दूंगी। इस घटना के बाद वह सतर्क हो गया था। चार दिन पहले पत्नी ने उसे खाने के लिए रोटी दी। शक होने पर उसने रोटी कुत्ते के लिए फेंक दी। कुत्ता रोटी खाने के बाद मर गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक नगर सिविल लाइंस क्षेत्र में आता है। इस कारण वहां की पुलिस घटना की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें