फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामलीला मैदान को लेकर घमासान, नगर पंचायत ने खडे़ किए पिलर, लोगों ने उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। रामलीला मैदान की जमीन को लेकर स्थानीय लोगों और नगर पंचायत के बीच घमासान शुरू हो गया है। सोमवार को ईओ और जेई ने अपने कर्मचारियों से रामलीला मैदान पर कब्जा करने के लिए पिलर खड़े कराए।
विज्ञापन

इस बीच कार्रवाई से गुस्साए रामलीला कमेटी और नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासदों ने पिलरों को उखाड़ दिए। सभासदों ने नगर पंचायत में पहुंच कर इस कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की है।
पाकबड़ा के रामलीला मैदान को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। नगर पंचायत की टीम अधिशासी अधिकारी (ईओ) विजय आनंद, जेई नगर पंचायत के साथ रामलीला मैदान पहुंचे। यहां पर सीमेंट युक्त चार पिलर कर्मचारियों ने खड़े कर जमीन पर अपना कब्जा प्रदर्शित किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही रामलीला कमेटी के लोग नाराज हो गए। कमेटी के साथ नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासद मौके पर पहुंचे। सभी रामलीला मैदान पर पिलर देखकर भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पिलरों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ से तत्काल कब्जे की कार्रवाई रोकने की मांग की। इस मामले में नगर पंचायत के सभासद हिंमाशु गुप्ता, विनोद कुमार पाल, रोहित सैनी, बंटी जाटव, रंजीत सैनी ने आरोप लगाया कि रामलीला कमेटी की जमीन को लेकर कोई प्रस्ताव पास नहीं किया है। यह जमीन पाकबड़ा और आसपास के हिंदू आबादी की संपत्ति है। डीएम को गुमराह कर नगर पंचायत हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें