फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ जत्थे में शामिल महिला शिवभक्त जेनरेटर की चपेट में आई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल महिला शिवभक्त का सिर जेनरेटर की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पहले सीएचसी ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद सादिकपुर से सात दिन पहले महिलाओं समेत 70 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार गया। इसी जत्थे में कांवड़ वाहन पर रखे डीजे को बजाने के लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई थी। हरिद्वार से सोमवार की शाम कांंवड़ियों का जत्था अपने ग्राम मोहम्मद सादिकपुर लौट रहा था। जैसे ही कुंदरकी नगर में जेएलएम इंटर काॅलेज के पास कांवड़ियों का जत्था पहुंचा तभी इसी जत्थे में शामिल बिलारी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद सादिकपुर निवासी शिवानी (16) पुत्री उदल सिंह का सिर जेनरेटर के पंखे के चपेट में आ गया। इस हादसे में वह लहूलुहान होकर गई। आनन फानन जत्थे में शामिल शिवभक्तों ने पहले जेनरेटर बंद किया और उसके बाद किशोरी को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं किशोरी की हालत देखकर जत्थे में शामिल उसके पिता और भाई बहन रोते बिलखते बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें