फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश होने पर छत से उतर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगवानपुर में मंगलवार की रात छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। युवक छत पर सो रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वह नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन

यह हादसा अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर में रात करीब बारह बजे हुआ था। इस मोहल्ले में रहने वाला निजामुद्दीन (25) मंगलवार रात छत पर सो रहा था।
रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद निजामुद्दीन नीचे आने लगा। जीने पर उसका पैर फिसल गया। युवक फिसलकर नीचे नल के चबूतरे पर आकर गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया। निजामुद्दीन की चीख पुकार सुनकर उसकी मां आशियां, दो भाई फकरुद्दीन और गुलाम आ गए। इसक बाद परिजन निजामुद्दीन अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषि कर दिया। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें