फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरसात में फटे इंसुलेटर, 10 मोहल्लों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तेज बारिश के कारण कहीं पेड़ गिरने से बिजली के तार टूटे तो कहीं इंसुलेटर फट गए। इसके कारण कांशीरामनगर, दीनबंधुपुरम समेत शहर के 10 मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। देहात क्षेत्रों में भी लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से गुल हुई बिजली दोपहर तीन बजे के बाद सुचारू हुई।
विज्ञापन

शहर में दीनबंधुपुरम बिजलीघर से जुड़ी अलकनंदा कॉलोनी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके कारण दोपहर 12 बजे से दो तीन बजे तक बिजली गुल रही। टीपी नगर से ट्रॉली ट्रांसफार्मर मंगाकर लगाया गया। तब बिजली सप्लाई सुचारू हुई। जीआईसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण 45 मिनट बिजली गुल रही। पीतलबस्ती बिजलीघर से जुड़े ट्रांसफार्मरों के इंसुलेटर फटने व तारों पर पेड़ों की टहनियां आने के कारण फाल्ट हुए। दो से तीन घंटे अलग अलग क्षेत्रों में बिजली गुल रही। वहीं कटघर बिजलीघर के मनोकामना फीडर पर केबिल टूटने से 2000 घरों में बिजली तीन घंटे गुल रही। दलपतपुर बिजली बिजलीघर के कई फीडर ब्रेकडाउन में रहे। इसके कारण कबीर नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही।
देहात क्षेत्र के चौधरपुर में पेड़ गिरने के कारण कई गांवों की सप्लाई प्रभावित हो गई। पाकबड़ा के रतनपुर कलां में फाल्ट होने से आसपास के गांवों में बिजली का संकट रहा। इससे संबंधित शिकायतें विद्युत निगम के कंट्रोल रूम पर भी पहुंचीं। कंट्रोल रूम प्रभारी ने संबंधित बिजलीघर के जेई से समन्वय कर लोगों की समस्या हल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें