अगवानपुर में मंगलवार की रात छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। युवक छत पर सो रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वह नीचे उतर रहा था।
यह हादसा अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर में रात करीब बारह बजे हुआ था। इस मोहल्ले में रहने वाला निजामुद्दीन (25) मंगलवार रात छत पर सो रहा था।
रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद निजामुद्दीन नीचे आने लगा। जीने पर उसका पैर फिसल गया। युवक फिसलकर नीचे नल के चबूतरे पर आकर गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया। निजामुद्दीन की चीख पुकार सुनकर उसकी मां आशियां, दो भाई फकरुद्दीन और गुलाम आ गए। इसक बाद परिजन निजामुद्दीन अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषि कर दिया। बुधवार को परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।