फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बस से बचाने की कोशिश में बजरी से भरा डंपर पलटा

Sun, 10 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव के पास आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बजरी से लदा डंपर पलट गया। हादसा तब हुआ जब सामने से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस से बचने की कोशिश में डंपर संतुलन खोकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब पांच बजे की है। डंपर उत्तराखंड के रामनगर से बजरी लादकर चंदौसी जा रहा था। चालक मोहम्मद आजम ने बताया कि गीली सड़क और बस से बचाव के चक्कर में वाहन का नियंत्रण खो गया। डंपर के पलटने से उसका हिच टूट गया, जिससे वह दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नजदीकी हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल भी टेढ़ा हो गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली शटडाउन करके स्टाफ को बुलाया और पोल को ठीक कराया। कई घंटों की मरम्मत के बाद विद्युत आपूर्ति फिर से शुरू हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर विद्युत तार टूट जाता तो करंट लगने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें