फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चों के साथ खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, बचाने गए युवक को भी काटा

Mon, 01 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 8 ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला में कुत्ते के हमले में घायल आहद अस्पताल में भर्ती - फोटो : स्रोत : स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में रविवार को एक कुत्ते ने बच्चों के साथ खेल रहे मासूम को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर के सीएचसी पर लाकर उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी शकील अहमद का पुत्र आहद सुबह 11 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी एक कुत्ता वहां आया और उसने आहद पर हमला कर दिया। जबकि अन्य बच्चे वहां से भाग गए। कुत्ते आहद की कमर के नीचे हिस्से बुरी काट लिया जिससे उसके गंभीर जख्म हो गए। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले का युवक रिहान वहां आया उसने कुत्ते पर ईंट पत्थर फेंक कर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो कुत्ते ने रिहान को ही हमला कर काट लिया। किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया गया। इससे पहले कुत्ते ने मोहल्ले की एक मुर्गी को काट लिया और कई लोगों को काटने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यह कुत्ता पागल है नगर पालिका को इस पकड़ना चाहिए। सीएचसी पर कुत्ते के हमले में घायल आहद को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें