सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के ग्राम बहापुर बलिया में तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। हर कोई अपने मोबाइल कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद करने को उत्सुक दिखाई दिया। पिंजरे के आसपास लगातार ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती रही और कई लोग तेंदुए को करीब से देखने के लिए पिंजरे के पास पहुंचने का प्रयास करते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज ओंमकार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने ग्रामीणों को पिंजरे से दूर रखा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पिंजरे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। देखने के लिए मौके पर पहुंचते रहे। वन विभाग की टीम पिंजरे को अपने साथ ले गई।