फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटे की हत्या के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को दी तहरीर

Sat, 14 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी ग्रामीण ने अपने बेटे की हत्या के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीण के बेटे की हत्या करीब 25 दिन पूर्व बुलंदशहर में हुई थी। गांव निवासी तस्लीम ने पुलिस को आरोप लगाया कि उसके बेटे हुसैन को कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट का छत से फेंक दिया था। गंभीर घायल उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के पीछे दिल्ली की एक महिला का वहां पर आना-जाना था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। उसका बेटा वहां पर मजदूरी करता था। आरोपियों में एक व्यक्ति उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन अभी तक बुलंदशहर पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि घटनास्थल बुलंदशहर का है। वह संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे। यदि उनकी अनुमति मिलेगी तो इस रिपोर्ट में दर्ज कर लिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे बुलंदशहर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें