मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के कारीगरों, एमएसएमई और निर्यातकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए एक पहल की जा रही है। इसके तहत मुरादाबाद में 15 और 16 दिसंबर को क्लस्टर स्तरीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला और बी 2 बी सम्मेलन आयोजित होगा।
इस सम्मेलन के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय में हुई बैठक में
संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को मंच देना है। यह खरीदारों से सीधा संवाद स्थापित करेगा और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। सम्मेलन में प्रमुख एमएसएमई उद्यमियों, निर्यातकों, बाइंग एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे मुरादाबाद के ओडीओपी उत्पादों को सीधे निर्यात बाजार मिलेगा। इस दाैरान उपायुक्त उद्याेग दीपेंद्र कुमार, विशाल अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल, कुलदीप सिंह आदि माैजूद रहे। ब्यूरो