फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाली में रखीं ईंटें हटाने पर मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 23 Mar 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। खाबरी अव्वल गांव में नाली में ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो जाने पर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। खाबरी अव्वल गांव निवासी रामौतार की ओर से रविवार दोपहर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पड़ोसी गुड्डू उसके घर की पानी निकासी की नाली में ईंटें रख दीं, जिसके बाद से पानी रुक गया। रविवार सुबह उसके बेटे बंटी ने जब नाली में रखीं ईंटें हटा दीं। इसके लिए गुड्डू, हेमराज और सोमवती ने उसके बेटे गालियां दीं। विरोध करने पर तीनों ने उसे लाठी-डंडे और ईंटे मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब कामिनी ने बंटी को बचाने का प्रयास किया तब उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें