कांठ। महिला की गैर मौजूदगी में उसकी बेटी को पड़ोसी गांव का युवक अपने साथ ले गया। जब उसकी मां ने युवक के परिजनों से कहा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उनके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कांठ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि उसकी 18 वर्षीय बेटी बीएससी में पढ़ती है। 13 मई को घर में अकेली थी। दोपहर में दूसरे गांव का हिमांशु उसकी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया। जब वह उसके घर गई तो उसके परिजनों ने दो दिन में उसकी बेटी को वापस कराने का वादा किया था लेकिन अब तक उसकी बेटी को वापस नहीं भेजा। जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ दोबारा आरोपी के घर गई तो उसके पिता हरिओम सिंह और मां बेबी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेटी को देने से मना कर दिया और धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद